MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
Home » शारदा चिटफंड घोटाला: सुदीप्तो सेन को 14 दिन की हिरासत

शारदा चिटफंड घोटाला: सुदीप्तो सेन को 14 दिन की हिरासत

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

कोलकाता। शारदा चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी, कंपनी के प्रमोटर सुदीप्तो सेन और देबजानी मुखर्जी को रविवार को दुर्गापुर की एक अदालत में पेश किया गया। इससे पहले इन दोनों को खुफिया विभाग ने चार दिन तक अपने रिमांड पर रखा था। खुफिया विभाग की मानें तो इन्हीं दोनों के पूछताछ के बाद शारदा चिटफंड कंपनी के एक एजेंट को गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम आदित्य कुमार है। तीनों को दुर्गापुर की एक अदालत में पेश किया गया, अदालत ने तीनों को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि सुदीप्तो और देबजानी को कोलकाता से लाकर दुर्गापुर की अदालत में पेश किया गया था।

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में लोगों का पैसा लेकर भागी शारदा ग्रुप की चिटफंड कंपनी के प्रमोटर सुदीप्तो सेन को अप्रैल महीने में जम्मू एवं कश्मीर के सोनमर्ग से उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में कंपनी के निदेशक देबजानी मुखर्जी और अरविंद सिंह चौहान भी शामिल थे। शारदा चिटफंड कंपनियों की ठगी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जनता का गुस्सा भड़क उठा था। परेशान ममता सरकार ने चिटफंड कंपनियों के कामकाज की उच्चस्तरीय जांच एसआईटी को सौंप दी है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News

बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!

शेयर करें :

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • More
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Print (Opens in new window) Print
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

Related

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: Court, Investor, Jail, Kolkata, Money, saradha chit fund, Sudipto Sen  

Leave a ReplyCancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
  • E-Commerce/MLM उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा के लिए नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019
  • FIDSI ने प्रत्यक्ष बिक्री/MLM को PCMCS Act से बाहर करने की मांग की

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions