एक फ्लैट को कई लोगो को बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है । जहां एक एन आर आई ने बड़ी ही सफाई के साथ एक ही मकान कई लोगो को बेचकर फरार हो गया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड के बाद कोर्ट मे पेश किया जहां से उसे 14 दिनो की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अनिल सरना के रुप मे कि गई है अनिल फिलहाल इन दिनो सूरजकुंड की ग्रीनफील्ड कॉलोनी मे रह रहा था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार सीआर पार्क निवासी अशोक खटाना ने अपनी शिकायत में बताया की उसने काफी समय पहले अमेरिका में रहने वाले अनिल सरना से 85 लाख रुपये में मस्जिद मोठ में एक फ्लैट खरीदा था। और बाद में जब पता लगा कि अनिल इस फ्लैट को पहले ही तीन-चार लोगों को भी बेच चुका है। आरोपी ने कुछ पार्टियों के पैसे वापस लौटा दिए थे।जबकि अशोक के रुपये नहीं लौटा रहा था।
चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि ठगी के मामले में अनिल की भाभी व मां विमला की भूमिका भी सामने आई है। और आगे की जांच मे जूट गई है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply