Speak Asia के CEO मनोज कुमार ने सिंगापुर मे ली आखरी सांस
नईदिल्ली– कथित तौर पर सर्वे के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी Speak Asia के CEO मनोज कुमार ने सिंगापुर के एक अस्पताल मे अपना दम तोड़ दिया। मनोज काफी लम्बे समय से केंसर जैसी जानलेवा बिमारी से जूझ रहे थे। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह खबर स्पीक एशिया के लीडर विक्रम विजय के हवाले से आई है।
उल्लेखनीय है की मनोज कुमार ही Speak Asia के अंतिम CEO थे।और Speak Asia मामले में वांछित थे। Speak Asia के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई के बाद से ही लगातार सिंगापुर में रह रहे थे।जानकारी के अनुसार गत दिनो सुचना मिली थी की मनोज कुमार कैंसर की जानलेवा बीमारी से लड़ रहे हैं और अब उनका कैंसर अंतिम स्टेज पर आ गया है।मनोज की पत्नि एवं परिजनों ने सिंगापुर जाने के लिए अपने पासपोर्ट वापस भी मांगे थे।
मनोज कुमार ने सिंगापुर के एक अस्पताल मे 4 मार्च को अंतिम सांसें लीं। और उनकी आत्मा की शांति के लिए दिल्ली मे 8 मार्च को प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया ।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply