ईडी सारधा समूह की 500 करोड़ की संपत्ति करेगा कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सारधा समूह की और 500 करोड़ रूपए कीमत की संपत्तियों को कुर्क करेगा कोलकाता। सारधा चिटफंड घोटाले में धन के लेन-देन की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सारधा समूह की और 500 करोड़ रूपए कीमत की संपत्तियों को कुर्क करेगा। यह जानकारी विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने बताया कि हमने कुर्की के लिए संपत्तियों की पहचान कर ली है जो अभी प्रक्रिया में है। इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य 500 करोड़ रूपए होगा। उन्होंने कहा कि ईडी पहले ही 1050 करोड़ रूपए कीमत की संपत्तियों को कुर्क कर चुका है और यह कुर्की इसके अतिरिक्त होगी। ये संपत्तियां सारधा समूह के प्रमुख सुदिप्त सेन के नाम पर पाई गई हैं और इसमें मालदह के विष्णुपुर में भूमि का बड़ा टुकड़ा भी शामिल है।
सी.बी.आई. द्वारा गिरफ्तार किए गए और जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह और चित्रकार शुभाप्रसन्न के नाम पर पाई गईं संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा. अधिकारी ने दावा किया कि यह ईडी की बड़ी उपलब्धि है कि कुर्क होने वाली कुल संपत्ति की कीमत 1500 करोड़ रूपए से अधिक है। अनुमान के मुताबिक, सारधा समूह ने कुल 2500 करोड़ रूपए जमा किए थे जिनमें से 541 करोड़ रूपए जमाकर्ताओं को वापस कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पी.एम.एल.ए. (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के निर्देश पर कुर्क की गई संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। गौरतलब है कि सी.बी.आई. भी आपराधिक साजिश के कोण से सारधा घोटाले की जांच कर रही है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply