चिटफंड घोटाले के आरोपी के घर चिपका इश्तहार
झारखंड/जमशेदपुर : चिटफंड के नाम पर भोले-भाले लोगों से करीब 60 लाख रुपये ठग कर फरार होने वाले उलीडीह थाना अंतर्गत राजीव पथ निवासी विभा सिंह व संजय सिंह के घर पर इश्तहार चिपका दिया है। घर पर लगाए इश्तहार में कहा गया है कि एक माह के अंदर सरेंडर करें अन्यथा उसके घर की कुर्की की जाएगी।
जानकारी हो कि विभा सिंह व संजय सिंह डिमना रोड के राजीव पथ में रहकर चिटफंड का खेल कराते थे। उसके जाल में आसपास के लोग फंस गए। 2014 को अचानक एक दिन विभा सिंह व संजय सिंह घर बंद कर फरार हो गए। जब लोगों की इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने जमकर हंगामा किया।
इस संबंध में अनिल कुमार सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उलीडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी के फरार होने पर कोर्ट से वारंट निकला। इसके बाद इश्तहार चिपकाकर अगली कानूनी कार्रवाई कुर्की की जाएगी। इस संबंध में पूछने पर उलीडीह थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि आरोपी के घर इश्तहार चिपकाया गया है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply