चिटफंड घोटालों के विरुद्ध आंदोलन पर चर्चा

रांची : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक शनिवार को डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित सत्य भारती सभागार में हुई।
चिट फंड घोटालों के विरुद्ध चलाए जा रहे आंदोलनों पर चर्चा हुई।
पार्टी महासचिव हेमा घोष ने कहा कि कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक चिट फंड कंपनी के चार प्रमुख निदेशक भूमिगत हो चुके हैं। अधिकारियों द्वारा वादा पूरा नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर मो. इरफान अंसारी, रेहान आलम, जावेद अख्तर, मो. इब्राहिम, शमशाद आलम, सीनू तिर्की व जयंत कुमार सेठी सहित कई लोग उपस्थित थे।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply