नन बैंकिंग कंपनी के निदेशक गिरफ्तार

झारखंड – जामताड़ा पुलिस ने नन बैंकिंग कंपनी मातृभूमि मैन्यूफैक्चरिंग इंडिया लिमिटेड के निदेशक धनंजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को जामताड़ा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने अभियुक्त को जामताड़ा जेल भेज दिया है। अभियुक्त के खिलाफ जामताड़ा थाना में तीन अलग अलग कांड 411/14, 16/15 तथा 20/15 दर्ज है।
मामले के अन्य चार अभियुक्त अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार उक्त नन बैंकिंग कंपनी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न उपभोक्ता से 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।
जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपायडीह गांव निवासी धनंजय मंडल के अनुसार कंपनी का कार्यालय जामताड़ा के सरखेलडीह, देंदुआ, मधुपुर एवं गोड्डा में था। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उनके सभी कार्यालय को सील कर दिया गया। साथ ही कंपनी के बैंक अकाउंट को भी सील कर दिया गया। जिस कारण कंपनी उपभोक्ता को भुगतान नहीं कर पायी।
थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी किया और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात उन्होंने कही।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply