रेल पटरी से मिला चिटफंड एजेंट का शव
कोलकाता: चिटफंड कंपनी के एजेंट का क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद दक्षिण 24 परगना के कैनिंग इलाके के पियाली कलाडिया गांव में तनाव फैल गया. कैनिंग के पियाली स्टेशन से गौतम मृधा नामक उक्त एजेंट का शव रेलवे पुलिस ने ट्रैक से बरामद किया.
शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए सोनारपुर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मृतक की पत्नी पूर्णिमा मृधा ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है. उनका आरोप है कि उनके पति की हत्या पीट-पीट कर की गयी है.
क्या है मामला
सूत्रों के अनुसार मृतक गौतम मृधा सुंदरवन के कोस्टल थाना स्थित दयापुर गांव के निवासी थे. उन्होंने अपने इलाके के लोगों से करीब 10 लाख रुपये लेकर चिटफंड संस्था राहुल ग्रुप ऑफ कंपनीज में जमा करायी थी. सेबी और अन्य जांच एजेंसियों की सक्रियता के बावजूद कंपनी ने निवेशकों का रुपया नहीं लौटाया, जिसके बाद बकायेदार बार-बार गौतम से रुपयों की मांग कर रहे थे. किसी तरह उसने पत्नी के जेवर और जमा पूंजी से कुछ लोगों के रुपये लौटाये थे.
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply