वासिल इंटरनेशनल कंपनी का एजेंट भागा
झारखंड/श्यामसुंदरपुर- एक नन बैंकिंग कंपनी के एजेंट ने जमाकर्ता के पास अपनी बाइक छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चाकशोल गांव के समीरन महतो ने वासिल इंटरनेशनल नामक कंपनी में 500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 18 महीने में 9 हजार रुपए जमा किया था।
राशि की मेच्योरिटी हो गई थी तथा मार्च 2014 में उसके गांव के ही एजेंट रविराज महतो भुगतान में आजकल की बात कह कर टालते जा रहा था। इसी बीच रविराज पश्चिम बंगाल अपने ससुराल में रहने लगा।
बुधवार सुबह 11 बजे रविराज को मिलन मिथि चौक ज्वालकाटा में पाकर समीरन महतो ने अपना जमा पैसा वापस देने की मांग की तो बात बिगड़ते देख एजेंट अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply