पटना। भारत की सबसे बड़ी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने पुरुषों को ध्यान में रखकर अब अपने प्रोड्क्ट बिहार में लॉन्च किया है। प्रोडक्ट डाइनामाइट सीरीज से है। कंपनी ने बिहार में आने वाले त्योहारों को ध्यान में ऱखकर इस प्रोडक्ट को लाया है।
एमवे इंडिया की ओर से बिहार में केवल मर्दों के लिए दो नए प्रोडक्ट्स बिहार के बाजार में उतारे गए हैं, जिनके नाम डाइनामाइट व्हाइटिंग क्रीम और डाइनामाइट फेस वॉश है। कंपनी की मानें तो ये दोनों आइटम युवाओं में काफी पसंद आएगी। कंपनी ने बिहार में त्याहारों का सीजन देखकर इस दोनों आइटम को बाजार में लाया है।
ये प्रोडक्ट्स कंपनी के डाइनामाइट रेंज के अन्य प्रोडक्टस जैसे फेस वॉश, व्हाइटिंग क्रीम, शेव फॉम, आफ्टर शेविंग क्रीम, डिवोडेरेंट, हेयर क्रीम, शेविंग क्रीम और डिसपोजल रैजर में शामिल हैं। इस प्रोडक्ट्स की कीमत 45 से 360 रुपये के बीच हैं। इसके अलावा कंपनी ने तीन तरह के लिप कलर्स, 6 तरह के नेल कलर्स, तीन तरह के लिप लाइनर पेसिंल लॉन्च किए। साथ ही महिलाओं के लिए भी एमवे इंडिया ने इस साल कई बेहतरीन प्रोडक्ट्स बाजार में लॉन्च किया है।
एमवे इंडिया के मुताबिक बिहार में कंपनी का ग्रोथ शानदार रहा है, कंपनी का वित्तीय साल के आठ महीनों में ही यानि जनवरी से अगस्त तक 6 फीसदी ग्रोथ हुआ है। आठ महीनों में कंपनी ने 33.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जबकि पिछले पूरे साल में 31.72 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply