गोल्ड किट्टी पार्टी घोटाले में BJP नेता गिरफ्तार
मुंबई। चिट घोटाले को लेकर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता को कथित तौर पर इसमें शामिल होने के आरोप में भायंदर से गिरफ्तार किया है। पार्टी के युवा मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा पूनामिया 2011 से चिट फंड चला रही थी और सिर्फ महिलाएं ही इसकी सदस्य थीं। 1200 महिलाओं के पैसे इस चिट फंड में डूब गए।
यह मामला तब सामने आया जब इस घोटाले में 30 लाख रूपए गंवाने वाली 60 सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पूनामिया की चिट फंड कंपनी का नाम गोल्ड किट्टी पार्टी था और प्रत्येक सदस्य को हर महीने एक हजार रूपए जमा करवाने होते थे। उसने सभी सदस्यों को तीन साल बाद 41 हजार रूपए देने का वादा किया था। मामले की जांच कर रहे पीआई भास्कर पुकले ने कहा कि वह 2011 से अपने सदस्यों से हर महीने पैसे ले रही थी, लेकिन उसने किसी को कोई रकम नहीं लौटाई।
वहीं, एक पीडिता ने बताया कि चिट फंड कंपनी की अधिक्तर सदस्य गुजराती या मारवाड़ी महिलाएं थीं। पीडिता के मुताबिक, पूनामिया ने हम लोगों को 41 हजार के चेक जारी किए थे, लेकिन वे सभी बाउंस हो गए। एक अन्य पीडिता ने बताया कि पूनामिया हर महीने सभी को बेहतरीन भोज देती थी। सदस्यों को उस पर इसलिए शक नहीं हुआ क्योंकि वह अपने ऑफिस में सभी को भोज पर बुलाती थी और वहां भाजपा के बडे नेताओं की फोटो लगी हुई थीं।
पुलिस ने पूनामिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामले दर्ज किए हैं। अभी वह पुलिस रिमांड पर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला बाद में आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया जाएगा। अधिकारी ने आगे बताया कि पूनामिया अकेले यह घोटाला नहीं चला सकती। उसके साथ और लोग भी शामिल हैं जिनकी हम तलाश कर रहे हैं।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply