चिटफंड कंपनी संचालक ने लाखों हड़पे
मध्यप्रदेश/जबलपुर। चिटफंड कंपनी के संचालक ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। यह आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने मंगलवार को जनसुवाई में पुलिस अधीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र से शिकायत की। साथ ही आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है।
मदनमहल निवासी दीपक जायसवाल व अन्य ने शिकायत की है कि कुछ साल पूर्व एक व्यक्ति ने उनसे अपनी चिटफंड कंपनी में रुपये लगाने के लिए कहा। उसने झांसा दिया था कि वह सभी के रुपये दोगुने कर देगा। इसके बाद उसकी कंपनी में 10 लाख रुपये लगाए। उसने कोरे चेक भी लिए। लेकिन कई साल बीतने के बाद भी जब रुपये नहीं मिले तो सभी ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी कुछ दिन टालमटोल करने के बाद धमकाने लगा। साथ ही कोरे चेक में रकम भरकर उन सभी पर झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दे रहा है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply