जालसाजी कर भागी चिट-फंड कंपनी, जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगायी गुहार

जबलपुर. बधैयापुरा निवासी राजकुमार कोरी ने जनसुनवाई के दौरान एसपी को एक शिकायत देकर बताया कि एक चिट-फंड कंपनी जालसाजी कर फरार हो गई है।
पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि कंपनी द्वारा पैसा जमा कराया गया और लाभ का लालच देकर चैक दिये गये। चैक बैंक में लगाने पर पता चला कि चैक बाउंस हो गये हैं।
कंपनी द्वारा की गई जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित ने निष्पक्ष कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगायी है। इस दौरान आपसी मारपीट पर घरेलू मामलों की शिकायतें पीड़ितोंं द्वारा की गई हैं। जनसुनवाई में एसपी की अनुपस्थिति में एएसपी आशीष खरे ने पीडि़तों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply