कोलकाता। चिटफंड कंपनी के धोखाधड़ी से परेशान एक एजेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। निवेशकों की धमकी से परेशान चिटफंड कंपनी के इस एजेंट ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना अशोकनगर थाना के कल्याणगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर-2 इलाके की है।
मृतक एजेंट का नाम हरि दास दत्त है, उनकी उम्र करीब 55 साल था। वह ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी का एजेंट था। उसने अपने रिश्तेदार और परिचित लोगों का रकम इस कंपनी में निवेश कराया था। तय समय पर रकम नहीं मिलने पर दो निवेशक रविवार की रात को हरि दास के घर पर आकर पैसे लौटाने के लिए दबाव बनाया था।
मृतक की पत्नी ने कहा कि निवेशकों की धमकी से वे परेशान थे। सुबह घरवालों से जब दरवाजे को अंदर से बंद देखा तो खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो दवराजा तोड़ा गया। जहां हरि दास का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply