नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों से कहा कि राष्ट्रीय मुद्रा का सम्मान करें और इनका इस्तेमाल माला बनाने में न करें या सामाजिक कार्यक्रम में किसी के ऊपर इसे न्योछावर न करें, जैसा कि शादी और राजनीतिक रैलियों में एक आम रिवाज बन गया है। आरबीआई ने आम लोगों से अपील में कहा कि बैंक नोट का उपयोग माला बनाने, पंडाल या पूजा मंडप सजाने में या सामाजिक समारोहों में किसी को माला पहनाने में ना करें।
आरबीआई ने कहा कि ऐसे कार्यो से नोट खराब हो जाते हैं और ये कम दिन चलते हैं। आरबीआई ने कहा कि बैंक नोट का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि यह संप्रभुता का प्रतीक है और लोगों को इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और बैंक नोट की जीवन अवधि बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। आरबीआई ने यह भी कहा कि देश भर में स्वच्छ नोट की आपूर्ति करने के लिए सभी तरह के कदम उठा रहा है। बैंक ने लोगों से देश में स्वच्छ नोट नीति के पालन की कोशिश में मदद करने की अपील की है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply