शारदा चिट फंड के एक और एजेंट ने की खुदकुशी
कोलकाता। करोड़ो रुपए के बहुचर्चित शारदा चिट फंड के एक एजेंट का पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में शनिवार को शव पाया गया। इस मामले में अब तक सौ से भी अधिक एजेंट आत्महत्या कर चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि जिले के हीरापुर स्थित अपने घर पर एजेंट शामल मैटी का पंखे से लटका शव पाया गया। उधर इस मामले में जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्य सभा सदस्य सृंजय बोस को कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशष अपराध शाखा ने उन्हें पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। आधिकारिक सूत्रों न बताया कि शामल निवशकों द्वारा लगातार अपनी रकम मांगे जाने के कारण पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply