इंदिरापुरम थाना इलाके से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक निजी स्कुल के संचालक पर ठगी का आरोप लगा है। पीड़ीत लोगो ने इंदिरापुरम थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। ठगी का शिकार हुऐ लोगो ने बताया की आरोपी लोगो को कमेटी की रकम को ब्याज सहित दोगूना वापस करने दावा कर रहा था। लोगो ने लालच मे उसकी चिकनी चुपड़ी बातो मे आ गऐ। और आरोपी ने इसी बात का फायदा उठा कर रातो रात फरार हो गया ।
जानकारी के अनुसार स्कूल संचालक ने पीड़ीत ललित चौहान से सात लाख, अजय शर्मा से 11 लाख, धर्मपाल गिरी से 11 लाख, राम सिंह से सात लाख, जगदीश से 2.5 लाख, जय कुमार गुप्ता से 9.80 लाख, प्रमिला देवी से 4.90 लाख लिए थे। ऐसे और भी कई लोग है जो इस ठगी शिकार हुऐ है।
पीड़ीत प्रेम चंद का कहना है कि कपड़ों की ठेली लगाने वाले उनके पिता ने पौने तीन लाख रुपये बेटी की शादी के लिए पाई-पाई करके बड़ी मुश्किल से जोड़े थे, नवंबर में शादी है। वहीं, गुरप्रीत ने इस उम्मीद में ब्याज पर दो लाख रुपये दिए थे कि रकम बढ़कर मिलेगी। अब उन्हें इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। रकम नहीं मिल पा रही है। प्रमिला ने बताया है कि उनके 4.90 रुपये फंसे हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी है साथ यह भी आशकां जताई है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply