भोले भाले लोगो को सरेआम बे-वकूफ बनाने वाले ठगो की अब खेर नही है। पिरामिड़ योजना से लोगो को ठगने वाले संचालको पर लगाम कसने के लिए चीन सरकार अब सख्त हो गई है।ठगी के मामले मे चीन मे 118 लोगो को सक्रिए पाया गया है, जिसके आधार पर सजा सुनाई गई है।
न्यायालय ने आरोपियो को अलग अलग समूहों में 9 महीने से लेकर 10 साल तक की सजा सुनाई है। मामला Nanning Intermediate People’s Court में चल रहा था जहां पर यह फैसला दिया गया हैं।
आरोपियों ने इस पिरामिड योजना की शुरूआत वर्ष 2009 में की थी। उस समय इस पिरामिड योजना से जुड़ने के लिए 3800 चीनी मुद्रा तय की गई थी। जबकि निवेशको को 69,800 चीनी मुद्रा तक कमाने का लालच दिया गया। साथ-साथ योजना के संचालकों ने 5000 लोगों को अपनी स्कीम का सदस्य बना चुकी थी।
अनुमानित यह पुरा घोटाला 100 million yuan यानि की भारीतय मुद्रा मे इस रकम को कंवर्ट किया जाए तो 96 करोड़ 54 लाख 22 हजार पांच सौ रुपए बनते है। और इसमे उन लोगो को आरोपी ठहराया गया है जिन लोगो ने इस पिरामिड़ योजना का लाभ मिला है। इसमे अभी तक 118 लोगो दोषी पाया गया है जिन्हे न्यायालय मे पेश किया गया था और उसके बाद सभी को वहां से सजा सुना कर जेल भेजा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि चीन मे किसी भी तरह की पिरामिड़ योजना चलाना एक गैर-कानूनी काम है साथ ही ऐसी योजनाओं पर 1998 में ही प्रतिबंध लगा दिया गया था।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply