दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दे कि मनोज कुमार पर अपने विधानसभा क्षेत्र के विजय कुमार नाम के व्यक्ति को कथित रूप से ठगने का मामला सामने आया है जिसके चलते अशोक नगर थाने में (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।
मंगलवार को पुलिस अधिकारी द्वारा यह जानकारी मिली। जिसमे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ““मनोज के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आप विधायक मनोज कुमार ने कथित रूप से विजय कुमार नाम के एक व्यक्ति से नवंबर 2012 में संपत्ति के नकली दस्तावेजो को दिखाकर उसे बेचने के नाम पर छह लाख रूपये ठग लिए थे।””
इस मामले मे अभी तक आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नही आई है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply