सदियो से ऐसा माना जा रहा है कि प्यार अंधा होता है और इसकी कोई उम्र नही होती, और इसमे न हा उंच नीच, का भेद भाव होता है । यह किसी भी ऐज मे हो जाता है । लेकिन इस प्यार ने कई लोगो को मिलाया है तो कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोने पड़े है। ऐसा भी कहा जाता है कि कच्ची उमर का प्यार बेहत खतरनाक होता है इसे साबित करने के लिए ज्यादा समय नही लगेगा क्योंकी हाल ही मे इसी तरह का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग ने युवक ने जहर खाकर अपनी प्राण त्याग दिए और प्रेमिका ने फांसी लगा कर कर आत्माहत्या कर ली।
मामला पीलीभीत के चुर्रासकतपुर का हैं। जहां प्रेमिका से मिलने पर पाबंदी लगा देने पर युवक ने जहर खा लिया। तो प्रेमी की मोत की खबर सुनकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि समय पर उपचार मिल जाने पर प्रेमी को बचा लिया गया।
युवक बरेली के थाना क्योलड़िया गांव का रहने वाला है वह फिलहाल अपनी नानी के गांव चुर्रासकतपुर मे रह रहा था। इसी दौरान युवक को पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से प्यार हो गया देखते ही प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनो ने जीने मरने की कसमे खा ली। लेकिन जब घर वालों को पता चला तो दोनों को समझाया गया। किशोरी प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ गई तो घरवालों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी।इसके बावजूद दोनो रात मे चुपके-चुपके मिले। घर लौटकर युवक ने ननिहाल में जहर खा लिया।
जानकारी मिलने पर घरवाले उसे तत्काल बरेली के एक अस्पताल ले गए। सही समय पर इलाज मिलने पर युवक को बचा लिया गया लेकिन किशोरी को युवक के जहर खाने की जानकारी मिली तो उसने रात में ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
किशोरी के घर वालों को उसकी खुदकुशी की जानकारी सुबह तब हुई जब वह सोकर उठे।
घर वालो ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत पूछने पर प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मीडिया से जानकारी मिलने पर इसकी जांच कराई जा रही है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply