पश्चिम बंगाल की प्रमुख चिटफंड कंपनी हैल्लो इंडिया चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की संदिग्ध निवेशको ने पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। मामले की तय तक पहुंचने के लिए आस पास के लोगो से पुछताछ मे जुट गई है।
पुलिस के अनुसार हैल्लो इंडिया चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर जयंत सरकार (48) की लाश उन्हीं के घर से मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी तेज धारदार हथियार से मारा गया है।
मृत चिटफंड कंपनी डायरेक्टर की पत्नि Papiya ने पुलिस मे दर्ज करवाई रिपोर्ट मे कहा है कि कूचबिहार के अभिजीत शाह,अब्दुल राशिद,एवं हरिंघाटा के विल्पव विश्वास ने मिलकर उनके पति की हत्या की है।
मामले मे यह भी सामने आ रहा है कि जयंत जमाकर्ताओ के पैसे चुकाने के लिए हावड़ा मे एक कारखाना और कोलकाता मे एक कार्यालय है के साथ साथ दो परिसार है जिन्हे वह बैचना भी चाह रहा था।
पुलिस का कहना है कि मामले मे अभी कार्यवाही की जा रही है, हत्या का कारण साफ नही हो पा रहा है । इतना जरुर सामने आया है कि मामला चिटफंड का है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply