नई दिल्ली। सरकार ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज और एनएसईएल से जुड़ी कंपनियों पर सख्ती से पेश आने के साफ संकेत दिए हैं। कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्री सचिन पायलट ने दो टूक कह दिया कि कंपनी कानूनों का उल्लंघन पाए जाने पर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज और एनएसईएल से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पायलट की मानें तो उनका मंत्रालय कार्रवाई के लिए तैयार है केवल रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में उनका मंत्रालय ने एनएसईएल से जुड़ी कंपनियों के रजिस्ट्रार से रिपोर्ट मांगी है।
इसके अलावा सचिन पायलट ने कहा कि एनएसईएल बोर्ड को दोबारा गठन की सिफारिश नहीं की है। साथ ही एनएसईएल मामले की जांच की रिपोर्ट के लिए कोई समय सीमा भी निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि वित्तमंत्री से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के खर्चों को टैक्स फ्री करने को कहा है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply