
‘पावर पिलो’ से चार्ज करे मोबाइल और लैपटाप
पावर पिलो (तकिया) जिसे कनाडा के दो डिजाइनरों ने तैयार किया है। यह साधारण तकिये जैसा ही दिखता है ।जिससे मोबाइल और लैपटाप चार्ज किया जा सकता है। पावर पिलो नाम से बना यह तकिया लोगों के सोफे या बिस्तर पर ही रखा जाता है।
यह साधारण तकिये जैसा हि है आप इसे कही भी रख सकते है। यह तकिया विभिन्न प्रकार के डिजाइनों में भी उपलब्ध है। गिजमैग पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार पावर पिलो में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने के लिए यूएसबी के अलावा लिथियम-पॉलिमर बैट्री लगी होती है। यूजर्स की मदद के लिए इस तकिये के सात प्रारूप तैयार किए गए हैं। इससे मोबाइल या लैपटाप चार्ज करने में लोगों को सुविधा होगी। इस तकिये के प्रयोग का एक अन्य लाभ यह होगा कि लोगों को महत्वपूर्ण फोन या ईमेल का इंतजार करते समय चार्ज करने के लिए मोबाइल या लैपटाप को किसी अन्य जगह नहीं छोड़ना पड़ेगा।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply