नई दिल्ली। जब से रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार रघुराम राजन ने संभाला है, उन्हें देश और विदेशी मीडिया में ‘रॉक स्टार’ की संज्ञा दी जा रही है। खुद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राजन ने कहा है कि वह सुपरमैन नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय वित्त संस्थान की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राजन ने कहा कि उम्मीदें काफी ऊंची हैं, लेकिन ‘मैं सुपरमैन नहीं हूं’।
दरअसल भारतीय रुपये की गिरती कीमतों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर बने रघुराम राजन ने बढ़ती उम्मीदों पर यह कहकर लगाम लगाने की कोशिश की है कि ‘मैं एक सुपरमैन नहीं हूं।’ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व प्रमुख अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सलाहकार राजन ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस में कहा कि उम्मीदें काफी अधिक हैं। भारत में इस बारे में थोड़ा उत्साह है।
आईएमएफ और विश्व बैंक की हाल में संपन्न हुई वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने वाले राजन ने कहा कि उभरते बाजारों की अर्थव्यवस्था को कम समझा गया है और वित्तीय क्षेत्र में सुधार वृद्धि को आगे ले जाने के लिए अविश्वसनीय रूप से सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय और रियल सेक्टर के सुधार से वृद्धि को आगे बढ़ाया जा सकता है. राजन ने कहा कि भारत सरकार ने कई सुधार किए हैं और उनका परिणाम आने के लिए कुछ समय चाहिए।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply