सेबी के नियमो को दर-किनार करते हुऐ काम कर रही म्यूचुअल फंड कंपनियों को सेबी के चेयरमेन यू के सिन्हा ने कडी फटकार लगाते हुऐ कहा है कि अभी तक जो भी म्यूचुअल फंड्स कंपनी अपने मन मुताबिक काम कर रही थी लेकिन अब ऐसा नही चलेगा। सेबा के मुताबिक कई ऐसी म्यूचुअल फंड कंपनी है जो कि सेबी के नियमो की धज्जियां उड़ा रही है,जिसे कतई भी बख्शा नही जाऐगा।
साथ ही सिन्हा ने यह भी कहा है कि म्युचुअल फंड की किसी स्कीम में एक निवेशक का हिस्सा 25 फीसद से ज्यादा का नहीं हो सकता। लेकिन यह जो कंपनियां है वो इस नियम को नहीं मान रही हैं। जिसके बाद सेबी ने ऐसी उन सभी म्यूचुअल फंड संचालको को नोटिस भेज दिया है।
इतना ही नही सेबी ने यह भी कहा है कि निवेशकों को जागरूक बनाने का बहाना लगाकर केवल खानापूर्ती की जा रही है। साथ ही सिन्हा ने यह भी कहा कि कंपनियों को निवेशकों तक पहुंच बनाने के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल मे लाना चाहिए। इसेक बाद सेबी ने कडे निर्देश जारी जिऐ जो भी सेबी के नियमो के विरुद्ध जाऐगा उसके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply