दही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। दही दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाते हैं। इसमें एक प्रकार का रासायनिक पदार्थ पाया जाता हैं जो हमारे पाचन क्रिया में मदद करता है। दही का प्रयोग प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। दही में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स, फैटी एसिड्स, कार्बोहाइड्रेट्स तथा नाइट्रोजन के तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए दही को अधिक पोषक माना जाता है।
अमेरिका में हुए एक शोध के दौरान आहार विशेषज्ञों ने पाया कि दही को प्रतिदिन खाने से आंतों के रोग और पेट की बीमारियां नहीं होती और शरीर में बहुत से विटामिन बनने लगते हैं। दिल के लिए दही अच्छा माना गया है । दही शरीर में कोलैस्ट्रॉल को बढ़ाता है और रक्तचाप को कम करता है। हृदय रोगों के लिए दही प्रोटीन तथा कैल्शियम की आपूर्ति करता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। आपको कम फैट वाले दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि उच्च फैट वाले दही का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
दही के फायदे
- दही में अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जिससे हड्डियां, दांत एवं नाखून मजबूत होते हैं।
- दही को प्रतिदिन खाने से आंतों और पेट की बीमारियां नहीं होती।
- वजन बढ़ाना हो तो दही में किशमिश, बादाम, छुहारा मिलाकर पीएं।
- बालों की किसी भी प्रकार की समस्या हो तो दही की मालिश करें।
- दही में जीरे व हींग का छौंक लगाकर खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ पहुंचता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
- पसीने की बदबू को जड़ से मिटाने के लिए दही और बेसन को मिलाकर शरीर पर मालिश करें तथा कुछ समय पश्चात नहा लें।
- बवासीर के रोगियों को दोपहर में भोजन करने के उपरांत एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीनी चाहिए।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply