भारत में सदियों से हींग का उपयोग मसाले के तौर पर होता आया है। दाल हो या सब्जी, साधारण खाने में हींग का छौंक लगाने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। हींग केवल मसाला ही नहीं बल्कि एक गुणकारी औषधि भी है। हींग के पौधे2 से 4 फीट तक ऊंचे होते हैं। यह हींग फेरूला-फोइटिडा नाम के पौधे का रस है और इसके रस को सुखाकर हींग बनाई जाती है।
भारत में हींग की खेती बहुत कम मात्रा में कि जोती है यह ज्यादातर ईरान, अफगानिस्तान, तुर्केमिस्तान, बलूचिस्तान, काबुल औैर खुरासान के पहाड़ी क्षेत्रों में होते हैं। वहां से हींग पंजाब और मुंबई लाया जाता है। महर्षि चरक का कहना है कि हींग दमा के रोगियों के लिए रामबाण औषधि है।
आइए जाने हींग के कुछ औषधिकारी गुण
- हींग कफ नाशक और, गैस की समस्या से राहत देने वाली, लकवा के रोगियों के लिए फायदेमंद व आंखों के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है। भुनी हींग शहद में मिलाकर खाने से पेटदर्द में लाभ होता है।
- पेटदर्द में 2 ग्राम हींग को आधा किलो पानी में उबालें, जब चौथाई पानी बच जाए तो इस पानी को हल्का ठंडा कर पिएं। हींग को पानी में उबालकर कुल्ला करने से भी दांतों के दर्द में राहत मिलती है।
- सर्दी में सिरदर्द होने पर पानी में थोड़ी हींग घोल लें। इस पानी को सिर पर लगाएं। सिरदर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
- दि आपका गला बैठ जाए तो हींग को उबले हुए पानी में घोलकर इस पानी से गरारे करें। यह दिन में 2-3 बार करें। आपका गला ठीक हो जाएगा।
- हींग को पानी में घोलकर उसकी कुछ बूंदें रोजाना नाक में डालें। इस उपाय से माइग्रेन की समस्या में बहुत आराम मिलता है।
- बच्चों को न्यूमोनिया में हींग का पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में देने से बहुत आराम मिलता है।
- भोजन में हींग के नियमित सेवन से महिलाओं के गर्भाशय का संकुचन होता है और मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- दि कोई जहर खा ले तो उसे तुरंत हींग का पानी पिलाएं। ऐसा करने से उल्टी के द्वारा जहर बाहर निकल जाता है और जहर का प्रभाव खत्म हो जाता है।
- यदि आपको दाद की समस्या है तो गन्ने के रस में सिरके के साथ थोड़ा हींग पाउडर मिला कर लगाए इससे तरंत आराम मिलेगा।
- पुराने गुड़ में थोड़ी-सी हींग मिलाकर मिलाकर खाने से हिचकी तुरंत बंद हो जाती है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
Discover more from MLM Hindi News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply