MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / अब गुड़गांव डायरेक्ट सेलिंग कारोबार के लिए आदर्श जगह

अब गुड़गांव डायरेक्ट सेलिंग कारोबार के लिए आदर्श जगह

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

नई दिल्ली। Juvalia and You के फाउंडर चैत्नया अग्रवाल ने कहा कि गुड़गांव डायरेक्ट सेलिंग मॉडल के लिए सही जगह है। यहां कारोबार को सही दिशा मिल रही है। Juvalia and You गुड़गांव और इसके आसपास के इलाकों में फैशन ज्वैलरी,एक्सेसीरीज और बैग का कारोबार डायरेक्ट सेलिंग के जरिए कर रही है। अग्रवाल ने कहा किदिल्ली एनसीआर कंपनी के कुल राजस्व का 20 प्रतिशत का योगदान है। यही नहीं, कपनी 15 फीसदी के हिसाब से देश भर में डायरेक्ट सेलिंग कारोबार को बढ़ा रही है।

इंडिया डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन(आईडीएसए) के द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक डायरेक्ट सेलिंग का कारोबार 2014-15 तक बढ़कर 10,843 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 2011-12 में करोबार 6,385 करोड़ रुपये का रहा था। सर्वे की मानें तो 2019-20 तक डायरेक्ट सेलिंग का कारोबार बढ़कर 34,000 करोड़ रुपये की हो जाएगी।
टोनी एनसीआर टाउनशिप का इस विकास में एक मजबूत योगदान रहा है। Juvalia and You का देश भर मे 35,000 के आसपास स्टाइलिस्ट हैं, जबकि इसमें से 1500केवल गुड़गांव में ओपरेशनल में जुड़े हैं। गुड़गांव में जुड़े प्रतिनिधि की आयु 25और 35 वर्ष है।
वहीं एवन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर उज्जव मुखोपाध्याय ने कहा कि उनकी कंपनी का देश भर डायरेक्ट सेलिंग कारोबार में फैला हुआ है, इसमें देश भर की गृहणियों का अहम योगदान है। एवन इंडिया डायरेक्ट सेलिंग कारोबार का एक बड़ा खिलाड़ी है। एवन इंडिया कोस्मेटिक प्रोडक्टस, ज्वैलरी, और रसोई के सामान डायरेक्ट सेलिंग के जरिए घर-घर तक पहुंचाता है। इस कंपनी की सफलता के पीछे महिलाओं का अहम योगदान रहा है।

इसके अलावा अग्रवाल ने कहा कि Juvalia and You ने पिछले एक साल में अच्छा कारोबार किया है और आगे ग्रोथ को बढ़ाने में जोर दिया जा रहा है। कंपनी डायरेक्ट सेलिंग के जरिए कारोबार को बढ़ाने के लिए सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है। साथ ही इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए और लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कंपनी अब खास महिलाओं को ध्यान में रखकर कारोबार को क्रेंदित कर रहा है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: Direct Selling, Gurgaon, Homemakers, Juvalia and You  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions