MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

By Ak Sharma | Published on 27/07/2020

5/5 - (1 vote)
  • एमवे इंडिया 600 करोड़ रुपये का निवेश तमिलनाडु के नीलाकोटाई में विनिर्माण संयंत्र लगाने पर किया जाएगा।

डायरेक्ट सेलिंग/MLM एफएमसीजी कंपनी एमवे इंडिया अपनी भविष्य की वृद्धि योजनाओं के तहत अगले 2 साल के अंदर भारत में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इतना ही नहीं कंपनी भारत में अपना होम डिलीवरी नेटवर्क को भी तेजी से बढाएगी। जिसके बाद एमवे इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशु बुद्धिराजा ने यह जानकारी दी।

दरअसल, कोविड-19 महामारी के बीच उपभोक्ताओं के व्यवहार में काफी बदलाव आया है और ऑनलाइन कारोबार में अच्छी वृद्धि के अवसर पैदा हुए हैं। इसी के मद्देनजर कंपनी अपनी आपूर्ति श्रृंखला और होम डिलिवरी नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। जिसे उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा किया जा सके। बुद्धिराजा ने कहा कि हम अगले दो साल के दौरान विनिर्माण ऑटोमेशन और डिजिटल पहल को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेंगे। यह भारतीय बाजार में हमारी वृद्धि के अगले चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एमवे ने भारत में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें से 600 करोड़ रुपये का निवेश तमिलनाडु के नीलाकोटाई में विनिर्माण संयंत्र लगाने पर किया जाएगा। बुद्धिराजा ने कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट की वजह से लोगों के परिदृश्य और प्राथमिकता में बदलाव आया है और अब लोग ऑनलाइन शॉपिंग की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि हमारे ऑनलाइन ऑर्डरों में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। फरवरी, 2020 में हमें मिलने वाले ऑनलाइन ऑर्डर 33.6 प्रतिशत थे। जून में यह आंकड़ा बढ़कर 70 प्रतिशत हो गया। हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला और होम डिलिवरी नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं ताकि ऑनलाइन ऑर्डर की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, एमवे इंडिया Tagged With: एमवे इंडिया, ऑनलाइन कारोबा, डायरेक्ट सेलिंग, होम डिलिवरी नेटवर्क  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions