MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / राष्ट्रीय समाचार / अब NSEL में निवेश करने वालों पर IT का शिकंजा

अब NSEL में निवेश करने वालों पर IT का शिकंजा

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

नई दिल्ली। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज (एनएसईएल) जांच में हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं। अब आयकर विभाग के रडार पर एनएसईएल में निवेश करने वाले भी आ गए हैं। दरअसल जो निवेशक एनएसईएल पर 5,700 करोड़ रुपये के भुगतान संकट को लेकर सबसे ज्यादा शोर-शराबा मचा रहे थे उस पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। आयकर विभाग एनएसईएल के निवेशकों से पूछताछ कर रहा है। इस मामले की जांच में शामिल हुए आयकर विभाग का मानना है कि एक्सचेंज के जितने निवेशक बताए गए हैं उनमें से कुछ महज कागजों पर ही हैं यानी वे नकली हैं।

आयकर विभाग के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक विभाग ने स्टॉक ब्रोकरों से एनएसईएल के निवेशकों की जानकारी मांगी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि ग्राहकों को जोड़ने में नियमों का पालन किया गया है या नहीं। अधिकारी के अनुसार विभाग को लगता है कि घोटाले में फंसी एनएसईएल के निवेशकों की संख्या उसके बताए गए 13,000 से काफी कम है। विभाग को यह संदेह एनएसईएल प्रबंधन के उस दावे से हुआ, जिसमें उसने कहा कि कई ब्रोकरों ने अपने खाते में से निवेश किया था। विभाग जानना चाहता है कि 14 से 16 फीसदी का प्रतिफल हासिल करने के लिए यह रकम ‘बेनामी’ तरीके से निवेश की गई या इसके लिए नकली निवेशक दिखाए गए।

आयकर विभाग के अधिकारी को आशंका है कि ब्रोकरों ने बाजार से पैसा उठाया होगा और नकली खातों के जरिये इन कारोबारों में निवेश किया होगा। इसलिए आयकर विभाग जानना चाहते हैं कि निवेशक ने इस रकम पर कर चुकाया या नहीं या फिर वे इस तरीके से मनी लॉन्डरिंग कर रहे थे। वहीं आनंद राठी कमोडिटीज की कार्यकारी निदेशक (जिंस एवं वायदा) प्रीति गुप्ता का कहना है कि विभाग को एनएसईएल के सभी निवेशकों की जानकारी दी है। और सबकुछ कानून के दायरे में हुआ है। एनएसईएल में निवेश करने वाले एक अन्य ब्रोकर ने बताया कि वे विभाग को अपने निवेशकों का पैन उपलब्ध करा चुके हैं। विभाग ने निवेशकों से पूछा है कि उन्होंने इस निवेश पर कर चुकाया है या नहीं। विभाग के इस कदम से उन निवेशकों की मुश्किल बढ़ सकती है, जिन्होंने इस रकम पर कर नहीं भरा है और शायद उन्हें ज्यादा कर भरना पड़े या फिर जुर्माना।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: राष्ट्रीय समाचार Tagged With: Broker, Fraud, Income Tax, Investor, Money, NSEL  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions