इनामी अनमोल सहारा का निदेशक पकड़ा, पूछताछ शुरू
ग्वालियर। झांसी रोड थाना पुलिस ने एक तीन हजार रुपए के इनामी चिटफंड कारोबारी को पकड़ा है। पकड़ा गया चिटफंडी अनमोल सहारा का निदेशक है। पुलिस ने चिटफंड कारोबारी को पकडक़र उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि फरार चल रहा तीन हजार रुपए का इनामी अनमोल सहारा का डायरेक्टर चिटफडी झांसी रोड थाना क्षेत्र में रह रहा है।
मुखबिर से सूचना मिलते ही एसएसपी ने झांसी रोड थाना पुलिस को चिटफंडी को पकडऩे के निर्देश दिये। चिटफंडी को पकडने के निर्देश मिलते ही पुलिस ने दविश देकर झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित पारस विहार कॉलोनी से प्रमोद शर्मा को धर दबोचा।
पुलिस चिटफंडी शर्मा से पूछताछ कर चिटफंड के धंधे से जुड़े उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply