MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / ईडी सारधा समूह की 500 करोड़ की संपत्ति करेगा कुर्क

ईडी सारधा समूह की 500 करोड़ की संपत्ति करेगा कुर्क

By Ak Sharma | Published on 26/02/2015

Rate this News

ईडी सारधा समूह की 500 करोड़ की संपत्ति करेगा कुर्क

MLM NEWS, saradha scam, Enforcement Directorate, ed, MLM hindi news, chit fund fraud, sudipto sen, shuvaprasanna bhattacharya, Matang singh,

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सारधा समूह की और 500 करोड़ रूपए कीमत की संपत्तियों को कुर्क करेगा कोलकाता। सारधा चिटफंड घोटाले में धन के लेन-देन की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सारधा समूह की और 500 करोड़ रूपए कीमत की संपत्तियों को कुर्क करेगा। यह जानकारी विभाग के एक अधिकारी ने दी है। 


अधिकारी ने बताया कि हमने कुर्की के लिए संपत्तियों की पहचान कर ली है जो अभी प्रक्रिया में है। इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य 500 करोड़ रूपए होगा। उन्होंने कहा कि ईडी पहले ही 1050 करोड़ रूपए कीमत की संपत्तियों को कुर्क कर चुका है और यह कुर्की इसके अतिरिक्त होगी। ये संपत्तियां सारधा समूह के प्रमुख सुदिप्त सेन के नाम पर पाई गई हैं और इसमें मालदह के विष्णुपुर में भूमि का बड़ा टुकड़ा भी शामिल है। 


सी.बी.आई. द्वारा गिरफ्तार किए गए और जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह और चित्रकार शुभाप्रसन्न के नाम पर पाई गईं संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा. अधिकारी  ने दावा किया कि यह ईडी की बड़ी उपलब्धि है कि कुर्क होने वाली कुल संपत्ति की कीमत 1500 करोड़ रूपए से अधिक है। अनुमान के मुताबिक, सारधा समूह ने कुल 2500 करोड़ रूपए जमा किए थे जिनमें से 541 करोड़ रूपए जमाकर्ताओं को वापस कर दिए गए हैं। 


उन्होंने कहा कि पी.एम.एल.ए. (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के निर्देश पर कुर्क की गई संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। गौरतलब है कि सी.बी.आई. भी आपराधिक साजिश के कोण से सारधा घोटाले की जांच कर रही है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions