MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / कुबेर फाइनेंस व अंशदान क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के दफ्तर सील

कुबेर फाइनेंस व अंशदान क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के दफ्तर सील

By Ak Sharma | Published on 02/06/2015

3/5 - (1 vote)

कुबेर फाइनेंस व अंशदान क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के दफ्तर सील

kuber finance, Anshdaan Credit, chit fund, MLM NEWS, MLM hindi news,

मध्य प्रदेश/शाजापुर-शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई कर दी। नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से 500-500 रुपए वसूलने की सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची। 


लेकिन इससे पहले ही कंपनी के कर्मचारी वहां से भाग निकले। कर्मचारी कार्यालय में रखे दस्तावेजों सहित और मोबाइल भी छोड़कर भाग निकले। 


जानकारी के मुताबिक कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे हाट मैदान स्थित कुबेर फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में हुई। कंपनी के नाम से सुबह संबंधितों ने अखबारों के बंडल के साथ एक पर्चा वितरित कराया था। इसमें 10वीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी पाने का मौका दिया। पर्चा पढ़कर कई युवा वहां पहुंचे। जिन्हें मौजूद कंपनी कर्मचारियों ने 500-500 रुपए में फार्म दिया। 


सूचना मिलते ही एसडीएम लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार राजेशसिंह, नायब तहसीलदार हर्षविक्रमसिंह मौके पर पहुंचे। कार्यालय में जाकर उन्होंने 2 रजिस्टर और एक मोबाइल भी जब्त कर लिया। रजिस्टर में करीब 150-200 युवाअों के नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किए गए है। संभवत: इन्होंने यहां नौकरी करने के लिए फार्म लिया है। अधिकारियों ने उक्त कार्यालय को सील कर दिया। 


यहां भी कार्रवाई- 


इसके बाद गलत तरीके से आर्थिक गतिविधि चलने की शिकायत पर अधिकारियों की टीम टेलीफोन टॉवर के सामने स्थित अंशदान क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मर्या. शाजापुर के कार्यालय पहुंची। हालांकि यहां कोई नहीं था। इस पर अधिकारियाें ने उक्त कार्यालय को सील कर दिया। एबी रोड स्थित एक सोसायटी के कार्यालय को अधिकारियों की मौजूदगी में सील कराया। इनसेट कार्यालय को ऐसे सील कर दिया।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: 1, Open, post, publish, कुबेर फाइनेंस व अंशदान क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के दफ्तर सील  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions