चिटफंड कंपनी का खुलासा, पांच गिरफ्तार
दरभंगा। जिले की बेनीपुर पुलिस ने एक चिटफंड कंपनी का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कंपनी के बिहार को-आर्डिनेटर व प्रबंधक शामिल हैं।
पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर छापेमारी की थी। पुलिस ने इस छापेमारी में कार्यालय से कई कागजात जब्त किए। जिन्हें मजिस्ट्रेट के सामने सील कर दिया गया।
शिकायतकर्ता शमीम का आरोप है कि उसने 150 लोगों से करीब 15 लाख रुपए लेकर जमा कराए। लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी कंपनी द्वारा राशि वापस नहीं की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी राशि जमाकर्ता को उनके रुपए मिल जाएंगे।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply