MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / चिटफंड मामलों में सेबी तेज करेगा कार्रवाई

चिटफंड मामलों में सेबी तेज करेगा कार्रवाई

By Ak Sharma | Published on 05/04/2015

Rate this News

चिटफंड मामलों में सेबी तेज करेगा कार्रवाई

मार्केट रेगुलेटर सेबी चिटफंड स्कीम्स पर कार्रवाई तेज करने जा रहा है। साथ ही सेबी डीम्ड आईपीओ के मामलों में कार्रवाई तेज करने जा रहा है। खबर है कि सेबी अगले 2 महीने में 40 से 50 मामलों में ऑर्डर पास करेगा। 


पिछले 2 सालों में सेबी ने कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीम यानी सीआईएस के 125 मामलों में ऑर्डर पास किए है। बचे हुए मामलों पर सेबी 2 महीने में ऑर्डर जारी कर सकता है। नए कंपनी कानून के मुताबिक 200 लोगों से ज्यादा रकम जुटाने को डीम्ड पब्लिक इश्यू माना जाएगा और ये सेबी के दायरे में आएगा। 


100 करोड़ से ज्यादा रकम जुटाने के मामले सीआईएस में आते हैं। 2011 में सहारा ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ ऑर्डर पास किया था और सहारा ग्रुप को निवेशकों को 24,030 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया था। 


अप्रैल 2013 में सेबी ने सारदा रियल्टी को स्कीम बंद करने और सारदा को निवेशकों के पैसे लौटाने का आदेश दिया। 2014 में पर्ल एग्रोटेक(PACL) को निवेशकों के पैसे लौटाने का आदेश दिया। पर्ल एग्रोटेक ने निवेशकों से करीब 50,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। 


इसके अलावा सेबी ने रोजवैली को भी निवेशकों के पैसे लौटाने को कहा था। सेबी के इस फैसले से जानकार भी काफी खुश हैं। सेबी के पूर्व ईडी जे एन गुप्ता के मुताबिक अभी तक कानून में खामियों के फायदा उठाकर सीआईएस स्कीमें सेबी के दायरे से बाहर निकल जाती थीं लेकिन अब ये नहीं हो पाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि निवेशकों के हितों के लिए ऐसे मामलों में बैंकों की भूमिका भी बराबर की है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions