MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / चिटफंड, लाटरी टिकट की बिक्री अब Service Tax के दायरे में

चिटफंड, लाटरी टिकट की बिक्री अब Service Tax के दायरे में

By Ak Sharma | Published on 02/03/2015

Rate this News

चिटफंड, लाटरी टिकट की बिक्री अब Service Tax के दायरे में

chit fund, MLM NEWS, MLM hindi news, budget, ARUN JAITLEY, finance,

नयी दिल्ली : चिंट फंड और लाटरी पर मिलने वाली ईनामी राशि जल्दी ही कम हो सकती है. सरकार ने लाटरी टिकट की बिक्री और चिट फंड को सेवा कर के दायरे में लाने का प्रस्ताव किया है. 


वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा कल पेश केंद्रीय बजट के अनुसार चिटफंड चलाने वाले (फोरमैन) तथा लाटरी टिकट बेचने वालों तथा वितरणकर्ताओं को सेवा कर से मिली छूट वापस ले ली गई है. 


वित्त विधेयक, 2015 में इस तरह की गतिविधियों से मिलने वाली आय पर कर की दर का भी उल्लेख किया गया है. वह दर जिस पर 2015-16 में लाटरी या क्रासवर्ड पजल्स, घुड दौड तथा कार्ड गेम से मिलने वाली राशि पर स्रोत पर कर कटौती होगी. लाटरी, क्रासवर्ड पजल्स, कार्ड गेम्स जैसे खेलों तथा घुड दौड जीत से कमायी गयी राशि पर 30 प्रतिशत की दर से आयकर लगेगा. 


बजट दस्तावेज में कहा गया है कि चिट फंड सेवाओं से प्राप्त आय पर छूट को वापस लिया जा रहा है. परिणामस्वरुप चिटफंड चलाने वालों को फीस, कमीशन के रूप में प्राप्त पूरी धनराशि पर सेवाकर देना होगा और वे उसपर केंद्रीय मूल्यवर्धित कर (सेनवैट) में क्रेडिट लेने के हकदार होंगे. लाटरी के संदर्भ में बजट में वितरकों को लाटरी टिकट की बिक्री करने वाले मार्केटिंग एजेंटों को सेवा कर से मिली छूट को भी वापस लेने का प्रस्ताव किया है. 


बजट दस्तावेज में कहा गया है, ‘कानून की मंशा वितरकों व लॉटरी बिक्री करने वाले एजेंटों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर सेवा कर लगाने की है.’ शिक्षा उपकर तथा माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा उपकर को समाहित करते हुये सेवा कर की दर 12.34 प्रतिशत से बढकर 14 प्रतिशत कर दी गई है.

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions