टेल्को में चिटफंड के नाम पर लाखों का गोलमाल, महिला समेत चार के खिलाफ FIR
जमशेदपुर: चिटफंड के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल किये जाने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए बिरसानगर निवासी नीरज सिंह ने टेल्को थाने में रेणु सिन्हा, सुरेंद्र पासवान, एकता, अंजलि एवं अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। सभी हुडको कॉलोनी के रहने वाले हैं।
नीरज सिंह ने बताया कि उसका 4 लाख 28 हजार रुपये का गोलमाल कर लिया गया। इसी तरह वीणा सिंह का पांच लाख, पी सिंह का 2 लाख 75 हजार, प्रदीप का 1 लाख 30 हजार समेत कई लोगों के रुपये चिटफंड संचालन करने वाले समय पूरा होने के बावजूद वापस नहीं कर रहे हैं। रुपये मांगने पर दुष्कर्म के मामले में फंसा देने की धमकी दी जा रही है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply