धोखाधड़ी में अपसेन इंडिया प्रोजेक्टस लिमिटेड अधिकारी का रिमांड पर
पश्चिम बंगाल/आसनसोल : चिटफंड कंपनी अपसेन इंडिया प्रोजेक्टस लिमिटेड के अधिकारी युधिष्ठिर घोष को 7 लाख की धोखाधड़ी मामले में रानीगंज थाना पुलिस ने रानीगंज थाना पुलिस ने सियारसोल से गिरफ्तार कर शनिवार को आसनसोल न्यायालय में पेश कर 12 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की।
अदालत ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। रानीगंज निवासी निताई माझी की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मार्च 2011 से वह उक्त कंपनी में एजेंट के रूप में कार्य करता था। उसने उक्त कंपनी में अपना एवं अपने रिश्तेदारों का 7 लाख रुपये निवेश किया था। जुलाई 2014 में उक्त कंपनी ने रानीगंज में अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply