MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / मिराक ने की सहारा के होटल खरीदने की पेशकश

मिराक ने की सहारा के होटल खरीदने की पेशकश

By Ak Sharma | Published on 13/02/2015

Rate this News

मिराक ने की सहारा के होटल खरीदने की पेशकश

MLM NEWS, MLM hindi news, Sahara india, sahara Group, subrata roy, SEBI, bank of America,

सहारा समूह पर पलटवार करते हुए अमेरिका के मिराक कैपिटल ने फर्जीवाड़ा करने आरोपों को आज खारिज किया और सहारा पर भुगतान में चूक की आशंका से 2 अरब डॉलर के ऋण व्यवस्था से पिंड छुड़ाने का आरोप लगाया। 


मिराक ने पहले के इन दावों पर टिप्पणी करने से इनकार किया कि उसके द्वारा सौदे के लिए जिस बैंक से बातचीत की गई थी, वह बैंक आफ अमेरिका था। 


हालांकि मिराक ने अमेरिका और ब्रिटेन में सहारा के तीन आलीशान होटलों को खरीदने की पेशकश की। एक बयान में मिराक के सीईओ सारांश शर्मा ने बैंक आफ अमेरिका के एक पत्र के मुददे को स्पष्ट किया जिसे उसने सहारा के लिए एक एसक्रो खाते में धन की गारंटी के तौर पर पेश किया था जिसे उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, लेकिन बाद में इसे फर्जी पाया गया। 


उन्होंने सहारा की संपत्तियों की बिक्री के सौदे को बार बार कम आंकने का सहारा पर आरोप लगाते हुए कहा कि समूह ने उसके निवेशकों और सेबी तथा अदालतों का समय बर्बाद किया। शर्मा ने कहा, सहारा द्वारा दिए गए हालिया बयान के मददेनजर हम पारदर्शिता लाने और स्थिति को व्यापक ढंग से सामने रखने के प्रयास के तहत निम्नलिखित विवरण पेश करना चाहेंगे। मिराक को इस सौदे को पूरा करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। चाहे जो भी हो, हम इन संपत्तियों को खरीदने के लिए तैयार हैं। 


जमानत के लिए अदालत की शर्त के बावजूद सहारा हमेशा से ही इन संपत्तियों की बिक्री करने की अनिच्छुक रही है। वे बार बार सौदे को कम आंकते रहे हैं और इस तरह से हमारे निवेशक, सेबी और माननीय उच्चतम न्यायालय का समय बर्बाद करते रहे हैं। सहारा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप सौदे के ढांचे को अस्थिर करने की एक सीधी मंशा है। 


यह सौदा यदि हो गया होता तो मुनाफे की अच्छी दर के कारण मिराक और उसके निवेशकों को फायदा पहुंचाता। बैंक आफ अमेरिका से दो अरब डॉलर का ऋण प्राप्त करने संबंधी फर्जी पत्र के मामले से प्रभावित संकटग्रस्त सहारा समूह ने कल कहा था कि अमेरिकी कंपनी मिराक कैपिटल ने उसके साथ धोखा किया है और वह इस कंपनी और इसके अधिकारियों के खिलाफ हर तरह की उपयुक्त कानूनी कार्रवाई करेगी। 


सहारा के इस बयान पर शर्मा ने कहा शुरूआत में मिराक कैपिटल समूह ने व्यवस्थित ऋण पैकेज प्रदान करने के लिए सहारा के साथ सौदा किया था जिसमें बैंक आफ चाइना से विदेशी परिसंपत्ति से जुड़े ऋण का अधिग्रहण और भारतीय परिसंपत्तियों की बिक्री शामिल है। उन्होंने कहा मिराक की परिसंपत्तियों की बिक्री में रचि रही है और सहारा सिर्फ ऋण व्यवस्था के तहत तय विशिष्टिता के प्रावधानों पर ही सहमत था। 


उन्होंने कहा ऋण के ब्याज भुगतान में अपनी असमर्थता और इस तरह चूक के जरिए सस्ते में अपनी परिसंपत्ति हाथ से जाने के भय से सहारा समूह के सदस्यों ने विशिष्टता समझौते का उल्लंघन किया। शर्मा ने कहा हमें पता चला कि इसके बाद सहारा समूह के प्रतिनिधियों ने मिराक सिंडिकेट के सदस्यों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि मिराक ने सहारा को अनुबंध तोड़ने के संबंध में कई नोटिस भेजा। इसके बाद सहारा ने मिराक के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू किया और मिराक की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की। 


उन्होंने कहा सहारा द्वारा मिराक पर लगाया गया धोखाधड़ी संबंधी कोई भी दावा गलत है और पूरी कोशिश सुब्रत राय को बचाने की है। शर्मा ने कहा मिराक की वित्तीय क्षमता की जांच इससे पहले सीधे तौर पर सहारा के वकीलों ने की थी और आंकड़ों की सामान्य जांच से ही स्पष्ट हो जाएगा कि कोई भी दस्तावेज फर्जी नहीं है। 


पिछले महीने उच्चतम न्यायालय को बताया गया कि मिराक, बैंक आफ अमेरिका के एक खाते में जमा धन के जरिए यह सौदा किया जाएगा फिर बैंक द्वारा इस धन को सहारा की दो इकाइयों के खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। शर्मा ने कहा परिसंपत्ति बिक्री के संबंध में भारत के उच्चतम न्यायालय से समर्थन के साथ सहारा समझौते के संबंध में मिराक अपने निवेशकों की पहचान का खुलासा करने के लिए तैयार है जिन्होंने इस सौदे के लिए उल्लेखनीय राशि अलग की। 


उन्होंने कहा राय की सार्वजनिक छवि और कानूनी दिक्कतों के मददेनजर कई वित्तीय संस्थान, कानूनी सलाहकार और निवेशक इस सौदे के लिए लगातार इनकार करते रहे। उन्होंने कहा कि मिराक ने भी इस सौदे से जुड़े जोखिम की पहचान की लेकिन इसके बावजूद वह प्रस्तवित ढांचे के केंद्र में स्थित इस परिसंपत्ति को बचाने के लिए प्रतिबद्ध था। उन्होंने कहा अनुबंध तोड़ने के मददेनजर मिराक अब ऋण व्यवस्था की पेशकश के बारे में विचार नहीं कर रहा है हालांकि वह इन परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की सुविधा मुहैया कराने का इच्छुक है और इसमें समर्थ है। 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions