MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / राज ग्रुप के निदेशक करोड़ों रुपये लेकर फरार, निवेशक सड़क पर

राज ग्रुप के निदेशक करोड़ों रुपये लेकर फरार, निवेशक सड़क पर

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

जमशेदपुर। सरकार और प्रशासन के लाख दावों के बावजूद चिटफंड कंपनियों का धोखाधड़ी और जालसाजी का कारोबार फल फूल रहा है। ताजा मामला झारखंड के जमशेदपुर शहर जादूगोड़ा का है, यहां राज ग्रुप नाम के चिटफंड कंपनी ने लोगों को करीब 1500 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। कंपनी ने निवेशकों को प्रलोभन दिया था कि एक लाख के निवेश पर कंपनी हर महीने 5000 रुपये ब्याज के तौर पर अदा करेगी। लेकिन अब कंपनी निदेशक कमल कुमार सिंह अपने परिवार सहित फरार हैं। निवेशक दर-दर भटक रहे हैं और उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है।

राज ग्रुप के निदेशक कमल सिंह यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की जादूगोड़ा प्लांट में काम करते थे। कमल के कहने पर ही यूसिल कंपनी के सैकड़ों लोगों राज ग्रुप में अपनी गाढ़ी कमाई लगाई थी। लेकिन आज वो असहाय महसूस कर रहे हैं। इस चिटफंड में अन्य निवेशक झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के हैं। वहीं निवेशकों ने निदेशक कमल के जादूगोड़ा स्थित घर को घेर लिया था। घर में केवल कमल के माता-पिता मौजूद हैं। वहीं नरवा स्थित कमल सिंह के घर में निवेशकों ने जमकर उत्पाद मचाया। निवेशकों ने कमल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज करवा दिया है। हालांकि निवेशकों के पास प्रमाण के तौर पर कोई कागजात नहीं है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: Chit fund Company, Jamshedpur, Jharkhand, Police, Raj Group, SCAM  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions