MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / विनर रॉयल ग्रुप ठगी मामले में महिलाएं एसपी से मिलीं

विनर रॉयल ग्रुप ठगी मामले में महिलाएं एसपी से मिलीं

By Ak Sharma | Published on 24/05/2015

Rate this News

विनर रॉयल ग्रुप ठगी मामले में महिलाएं एसपी से मिलीं

Winner Royal Group, MLM NEWS, MLM hindi news, chit fund,
एसपी कार्यालय में चिटफंड विनर कंपनी की
पासबुक दिखाती महिलाएंं।

राजस्थान/श्रीगंगानग- साहब हम लोग गरीब परिवारों से हैं। मेहनत-मजदूरी कर घर चलाते हैं। थोड़ा बहुत रुपया बचा कर कंपनी में जमा करवाया था। पता नहीं था कि कंपनी रुपए लेकर फरार हो जाएगी। 


हमारी बर्षों की जमा पूंजी कंपनी लेकर फरार हो गई। अब कैसे हम बच्चे-बच्चियों को शादियां करेंगे, घर बनाने की सोचगें कुछ समझ ही नहीं रहा। 


यह बात गुरुनानक बस्ती इंद्रा कॉलोनी से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची अनेक महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से कही। 


महिलाओं ने बताया कि सुखाड़िया नगर स्थित विनर रॉयल ग्रुप नाम से फाइनेंस कंपनी में हमने रुपए जमा करवाए थे। कंपनी सभी के रुपए लेकर फरार हो गई। इस पुलिस अधीक्षक ने जवाहरनगर थाना प्रभारी को निर्देश देकर मामले का जल्द निस्तारण करने को कहा।


ठगी का शिकार हुए ये लोग अब पुलिस अधिकारिओं के पास चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने अपने खून पसीने की कमाई को इस कम्पनी में निवेश किया था, लेकिन कम्पनी संचालक सारा पैसा लेकर फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित थाने में दी। 


दरअअसल विनर रॉयल नामक चिट फंड कंपनी को लोगों ने सेविंग के लिए पैसा दिया था। कंपनी संचालको ने बड़े-बड़े सपने दिखा कर इन महिलाओं को अपने झांसे में ले लिया था। कम्पनी इन लोगों से अच्छी खासी रकम हड़प ली। पैसा बटोर कर कंपनी संचालक फरार हो गए। 


कंपनी की ठगी का शिकार होने वालो की लंबी फेहरिस्त है। इनमें कई लोग मजदूरी करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिसने पास खाने के लिए भी राशन नहीं है। इन में पीड़ितों में शामिल एक माया नाम की महिला है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है और एक बच्ची है जो कि बोल ही नहीं सकती। दिन भर सड़कों पर दिहाड़ी-मजदूरी कर उसने अपनी बेटी के नाम से इस कम्पनी में निवेश किया, लेकिन होश उस वक्त फाख्ता हो गए जब कंपनी के भागने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: 1, Open, post, publish, विनर रॉयल ग्रुप ठगी मामले में महिलाएं एसपी से मिलीं  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions