MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / सहारा ने सेबी के रिफंड खाते में 1.3 करोड़ डॉलर लाने के दावे का समर्थन किया

सहारा ने सेबी के रिफंड खाते में 1.3 करोड़ डॉलर लाने के दावे का समर्थन किया

By Ak Sharma | Published on 14/04/2015

Rate this News

सहारा ने सेबी के रिफंड खाते में 1.3 करोड़ डॉलर लाने के दावे का समर्थन किया

sahara Group, sahara-sebi, SEBI, MLM NEWS, MLM hindi news, chit fund,

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क: सेबी के साथ लंबे समय से कानूनी विवाद के उलझे सहारा ने अमेरिकी अदालत के सामने नियामक के समक्ष संकट ग्रस्त समूह की कापरेरेट जेट बेचने से मिली करीब 1.3 करोड़ डालर की राशि वापस लाने के दावे का समर्थन किया है। 


समूह ने इस मामले में सेबी के सक्रिय योगदान की भी प्रशंसा की जो भारत में एक मुकदमे के बाद सहारा समूह के स्वामित्व वाले कापरेरेट जेट की बिक्री के अदालती अदेश से जुड़ा है और एस्क्रो खाते में रखी राशि के वितरण पर विचार के लिए रिसीवर (मुकदमे से जुड़ा संपत्ति का सरकारी प्रबंधक) नियुक्त किया गया था। 


भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कोष के दावे के साथ पिछले महीने इंडियानापोलिस अदालत की अदालत का दरवाजा खटखटाया था जिसे सेबी-सहारा रिफंड खाते में हस्तांतरित करने की जरूरत है ताकि भारत के उच्चतम न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जा सके। अमेरिकी अदालत ने यह मांग खारिज कर दी क्योंकि यह दावा तय समयसीमा के बाहर किया गया था और यह इसके आदेश के अनुरूप नहीं था। बहरहाल, अदालत ने रिसीवर को दावे की वैधता की जांच करने और इसके आधार पर फैसला करने के लिए कहा था। 


इस घटनाक्रम पर सहारा समूह के प्रवक्ता ने कहा कि सहारा समूह की एक कंपनी, हास्पिटैलिटी बिजनस लिमिटेड ने एक नया एयरबस ए319 विमान खरीदा था। प्रवक्ता ने कहा ‘यह विमान ब्रिटेन के परिचालक को दीर्घकालिक पट्टे पर निजी चार्टर के लिए लग्जरी कार्यकारी जेट के तौर पर चलाने के लिए दिया जाना था। हास्पिटैलिटी ने इस विमान को आंतरिक सज्जा और केबिन के काम के लिए इंडियानापोलिस की ‘कॉम्लक्स’ के पास भेजा।’ 


प्रवक्ता ने कहा ‘हास्पिटैलिटी, कॉम्लक्स को अनुबंध राशि का भुगतान नहीं कर सकी क्योंकि सहारा समूह विदेशी मुद्रा में सौदे नहीं कर सकता था। कॉम्लक्स ने इंडियानापोलिस में हास्पिटैलिटी के खिलाफ एक मामला दायर किया और जिसमें उसके पक्ष में फैसला दिया गया।’ एस्क्रो खाते से धन देने के संबंध में अदालत में किए गए दावे के संबंध में सहारा ने कहा ‘रिसीवर ने इंडियानापोलिस अदालत द्वारा जारी तृतीय पक्ष का दावा आमंत्रित किया।’ विमानों की बिक्री के बाद ब्रिटेन के चार्टर परिचालक से दावा मिलने के अलावा सेबी ने भी रिसीवर को ईमेल कर कॉम्लक्स को अदा किए जाने के बाद बची राशि में दावा ठोका। 


उन्होंने बताया ‘अदालत और रिसीवर ने चिंता व्यक्त की थी कि सेबी की ईमेल से भेजी गई आपत्ति – दावा उचित स्वरूप में नहीं है। यह अनिवार्य आपसी कानूनी सहायता संधि प्रोटोकॉल के जरिए नहीं भेजा गया है और यह प्रमाण के साथ सिद्ध नहीं किया गया है।’ 


प्रवक्ता ने कहा कि सहारा और हास्पिटैलिटी बिजनस लिमिटेड ने हालांकि अदालत में स्पष्ट किया था कि शेष राशि सेबी के खाते में वापस की जानी चाहिए जिसमें सहारा भारत के उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए धन इकट्ठा कर रही है। प्रवक्ता ने कहा ‘सहारा ने अदालत को बताया था कि वह नहीं चाहता कि रिसीवर अतिरिक्त राशि समूह को दे बल्कि सेबी के दावे को पात्रता के आधार पर खारिज करने के विचार के बावजूद अदालत भारतीय नियामक के नामित खाते में उक्त राशि दे दे।’ उन्होंने कहा ‘हालांकि इंडियानापोलिस अदालत ने सेबी का दावा स्वीकार नहीं किया, सहारा और हास्पिटैलिटी के विशेष आग्रह पर रिसीवर ने शेष पूरी राशि (करीब 1.3 करोड़ डालर) उक्त खाते में सीधे डालने का निर्देश दिया और इसका ब्योरा रिसीवर ने सेबी को भेज दिया है।’ उन्होंने कहा ‘सहारा और सेबी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि पूरी राशि बिना देरी के भारत भेजी जाए।’ उन्होंने कहा ‘सहारा ने सेबी की सक्रिय भागीदारी की सराहना की जिससे बगैर प्रक्रियात्मक देरी के धन भारत भेजने का फैसला हुआ।’

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Comments

  1. jeetendra says

    26/05/2015 at 12:45 PM

    sahara shri ko ab bahar aa jana

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions