MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / सहारा मामले का हल निकालने के लिए सेबी का एक और प्रयास

सहारा मामले का हल निकालने के लिए सेबी का एक और प्रयास

By Ak Sharma | Published on 06/05/2015

Rate this News

सहारा मामले का हल निकालने के लिए सेबी का एक और प्रयास

sahara-sebi, sahara Group, SEBI, subrata roy, MLM NEWS, MLM hindi news,

नई दिल्ली : धन वापसी के लिये पात्र निवेशकों का पता लगाने के लिये एक और प्रयास के तहत पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सहारा की दो कंपनियों के बांडधारकों से निवेश के सबूत के साथ अपने दावे भेजने को कहा है। सेबी इससे पहले भी दो बार इसी प्रकार का प्रयास कर चुका है। 


सेबी ने पिछले साल अगस्त में निवेशकों से 30 सितंबर तक रिफंड का दावा जमा करने को कहा था। उसके बाद दिसंबर में बांडधारकों से 25 जनवरी तक अपना आवेदन सेबी के पास जमा करने को कहा गया था। 


हालांकि, नियामक ने अपने नये प्रयास में किसी स्पष्ट समय सीमा की घोषणा नहीं की है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सेबी ने यह कदम उठाया है। न्यायालय ने सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कारपोरेशन लि. (एसआईआरईसीएल) तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कारपोरेशन लि. (एसएचआईसीएल) के बांडधारकों से उनकी विश्वसनीयता का सत्यापन कर संग्रह की गयी राशि उन्हें वापस लौटाने को कहा है। 


सेबी ने सहारा की दो कंपनियों के बांडधारकों से पिछले साल अपने पहले प्रयास में 4,900 धन वापसी के दावे प्राप्त किये थे। दोनों कंपनियों ने तीन करोड़ निवेशकों से 25,780 करोड़ रपये जुटाये थे। दूसरे प्रयास के ब्योरे का पता नहीं है। निवेशकों का पैसा लौटाने के लिये सहारा की कंपनियों से सेबी के पास धन जमा करने को कहा था। 


समूह का दावा है कि उसने पहले ही करीब 95 प्रतिशत निवेशकों को प्रत्यक्ष तौर पर पैसा लौटा दिया है। हालांकि, समूह ने अब तक सेबी-सहारा रिफंड खाते में 12,000 करोड़ रपये से अधिक राशि जमा करायी है। हालांकि, नियामक अब तक निवेशकों को केवल छोटी राशि ही लौटा पाया है। सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय तथा दो शीर्ष अधिकारी एक साल से अधिक समय से तिहाड़ जेल में हैं। शीर्ष अदालत ने समूह को उनकी रिहाई के लिये 5,000 करोड़ रपये नकद तथा उतनी ही राशि की बैंक गारंटी देने को कहा है। इस राशि का कुछ हिस्सा जमा किया जा चुका है। समूह और कोष जुटाने के लिये अपनी संपत्ति बेचने की संभावना टटोल रहा है। 


ताजा नोटिस में सेबी ने एसआईआरईसीएल के रीयल एस्टेट, एबोड तथा निर्माण बांडधारकों तथा एसएचआईसीएल के मल्टीपल, आय और आवास बांड रखने वालों को धन वापसी के लिये जरूरी दस्तावेजी सबूत के साथ आवेदन देने को कहा है। इस बारे में संपर्क किये जाने पर सहारा के प्रवक्ता ने कहा कि समूह ने बांडधारकों को करीब 23,000 करोड़ रुपये लौटा दिया है। 


इसके बाद भी सेबी के रिफंड खाते में 12,000 करोड़ रुपये जमा किये गये हैं। समूह ने कहा कि सेबी ने इस संदर्भ में तीन दौर में मीडिया में विज्ञापन दिये। ये विज्ञापन 50 से 60 प्रकाशनों में प्रकाशित हुए। इसके परिणामस्वरूप करीब 20 करोड़ रुपये की कुल मांग आयी जिसमें केवल 2 करोड़ रुपये ही वापस किये जा सके हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: 1, Open, post, publish, सहारा मामले का हल निकालने के लिए सेबी का एक और प्रयास  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions