MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / सारधा घोटाला: ईडी द्वारा 140 करोड़ रु की प्रॉपर्टी सीज़
सारधा घोटाला ईडी द्वारा 140 करोड़ रु की प्रॉपर्टी सीज़

सारधा घोटाला: ईडी द्वारा 140 करोड़ रु की प्रॉपर्टी सीज़

By Mahender Singh | Published on 09/04/2014

Rate this News

बहुचर्चित सारधा ग्रुप द्धारा करोड़ो रुपयो का  चिटफंड घोटाले का मामला अब गर्माता जा रहा है। ईड़ी ( प्रवर्तन निदेशालय )  ने जांच को आगे बढ़ाते हूऐ कई संस्थाओं को सम्मन जारी किया है । इसी के साथ मनी लॉंड्रिंग के आरोप में सारधा की 140 करोड रुपये मूल्य की संपत्ति को साथ मे संलग्न किया गया है। जैसा कि जानकारी मिली है कि, केंद्रीय जांच एजेंसी ने आम जनता के समक्ष एक नोटिस जारी किया है जिसमें उनसे पूछा गया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को “पश्चिम बंगाल या अन्य राज्यो में साराधा ग्रुप से संबंधित किसी भी तरह कि जानकारी या चल अचल सम्पती व किसी बैंक खातों की कोई जानकारी हो तो वह जांच एजांसी के समक्ष ब्यौरा प्रस्तुत कर सकता है। विवरण के साथ-साथ जांच एजेंसी के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल ही में 15 लोगों को सम्मन जारी किया है जो कि घोटाले मे धन के लेनदेन में शामिल थे। जिसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम जैसे राज्यो में बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया गया है और ठगी का शिकार बने निवेशको की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया था। 

गौरतलब है कि एजेंसी ने मामले में शामिल सीधे तौर पर लोगों से साफ कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान की रिकॉर्डिंग के लिए उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को या उन्हे खुद 25 अप्रैल 2014 से पहले आना पड़ेगा, आम लोगो के साथ-साथ ठगी का शिकार बने पूर्व सांसद और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल है।

गत दिनो ईडी ने सारधा ग्रुप की 105.62 करोड़ रूपए मूल्य की संपत्ति भी जब्त की है। इससे पहले भी सारधा की 35 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईडी सूत्रों के अनुसार सारधा की जब्त संपत्तियों में 224 कंपनियों के इक्विटी शेयर, कुछ इमारतें, और इतना ही नही भूखंड के आलावा सारधा के चेयरमैन सुदीप्त सेन व उनकी पत्नी पायल सेन के नाम की बीमा पॉलिसी, और 390 बैंक खाते तथा सारधा द्वारा परिचालित न्यूज चैनल के इक्विटी शेयर भी शामिल हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: Ed, ED seizes assets worth Rs140 crore, equity shares, money laundering charges, Saradha Director Sudipta Sen, Saradha ponzi scam  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions