MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / सारधा चिटफंड घोटाला: ईडी ने की शुभा प्रसन्न से घंटो पूछताछ

सारधा चिटफंड घोटाला: ईडी ने की शुभा प्रसन्न से घंटो पूछताछ

By Ak Sharma | Published on 24/03/2015

Rate this News

सारधा चिटफंड घोटाला: ईडी ने की शुभा प्रसन्न से घंटो पूछताछ

MLM NEWS, MLM hindi news, saradha scam, shuvaprasanna bhattacharya, Enforcement Directorate,

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सारधा चिटफंड घोटाले में जानेमाने चित्रकार एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी शुभा प्रसन्न से कड़ी पूछताछ की। 


ईडी के समन पर सुबह लगभग 11.00 बजे शुभा साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे। ईडी अधिकारियों ने महज आधे घंटे का ब्रेक देते हुए लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की। 


शुभा ने वर्ष 2012 में अपना बांग्ला न्यूज चैनल सारधा समूह को 6.5 करोड़ रूपए में बेचा था। इससे पहले की गई पूछताछ में उन्होंने यह बात खुद भी स्वीकार की थी। लेकिन, ईडी को वे साढे तीन करोड़ रूपए का ही लिखित हिसाब दे पा रहे हैं। बाकी के तीन करोड़ रूपए कहां गए? इस बारे में शुभा न तो कुछ सही जवाब दे पा रहे है और न ही सबूत। ईडी उन रूपयों का हिसाब जानना चाहता है। 


ईडी सूत्रों के अनुसार सोमवार को शुभा से उक्त तीन करोड़ रूपए के बारे में ही पूछताछ की गई है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेन्सी शुभा के जवाब से संतुष्ट नहीं है। उनका बयान रिकॉर्ड किया गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।


सारधा चिटफंड घोटाले में इससे पहले ईडी ने दो बार तथा सीबीआई ने एक बार शुभा से पूछताछ की थी। ईडी ने शुभा के बैंक एकाउंट फ्रीज कर रखा है। उनके फ्लैट्स एंव अन्य कुछ संपत्ति भी जब्त कर रखी है। ईडी के अनुसार सारधा समूह के चेयरमैन सुदीप्त सेन ने पूछताछ में दावा किया है कि शुभा ने दबाव बना कर बाजार से महंगे दाम पर चैनल उन्हें बेचा था। हालांकि शुभा ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। ईडी शुभा और सुदीप्त सेन के बीच हुए उक्त सौदे की सच्चाई जानना चाहता है। 


ईडी का अनुमान है कि सौदे के बाकी का तीन करोड़ किसी प्रभावशाली व्यक्ति ने लिया है। शुभा उसके नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions