सारधा चिटफंड घोटाला : मदन मित्रा की जमानत याचिका खारिज

कोलकाता : शहर की एक अदालत ने सारधा चिटफंड घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी.
शहर की सत्र अदालत में यहां न्यायमूर्ति कल्लोल दास ने मित्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी.
मेडिकल आधार पर मित्रा की जमानत का अनुरोध करते हुए उनके वकील मिलन मुखर्जी ने कहा कि मंत्री बीमार हैं और 165 दिन से हिरासत में हैं. उन्होंने कहा कि मित्रा का सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. सरकारी वकील ने उनकी जमानत याचिका का विरोध किया था.
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply