सारधा समूह के एजेन्ट ने की खुदकुशी

कोलकाता– उत्तर-24 परगना जिले के विधाननगर इलाके में सारधा चिटफंड कंपनी के एक एजेन्ट ने सोमवार रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
मृतक का नाम शुभंकर चंद्र राय है। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला। फिर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने फंदे से उतार कर शुभंकर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुभंकर ने विभिन्न लोगों के 7 लाख रूपए सारधा समूह की लोक-लुभावनी योजनाओं में जमा करवाए थे। वर्ष 2013 में घोटाले के खुलासे के बाद से निवेशक पैसे वापसी के लिए उस पर लगातार दबाव बना रहे थे।
अपनी जमीन बेच कर उसने कुछ निवेशकों को 4 लाख रूपए लौटाए थे, लेकिन बाकी पैसे के लिए निवेशक उसे प्रताडित कर रहे थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। विधाननगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply