MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / सेबी का खुलासा, निवेशकों से करीब धोखाधडी के जरिए 13,000 करोड रुपये जुटाए

सेबी का खुलासा, निवेशकों से करीब धोखाधडी के जरिए 13,000 करोड रुपये जुटाए

By Ak Sharma | Published on 23/03/2015

Rate this News

सेबी का खुलासा, निवेशकों से करीब धोखाधडी के जरिए 13,000 करोड रुपये जुटाए

SEBI, MLM NEWS, MLM hindi news, ipo,

नई दिल्‍ली- सेबी ने 150 से अधिक ऐसे मामलों का खुलासा किया है कि जिसमें इस साल गैरकानूनी तरीके से धोखाधडी के जरिये सीधे-सादे निवेशकों से करीब 13,000 करोड रुपये जुटाए गए. 


इस महीने समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के दौरान 100 मामले ऐसे थे जो आईपीओ की तरह के हैं और जिनमें 2,200 करोड रुपये से अधिक की राशि शामिल है और 45 से अधिक मामले गैर-कानूनी सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के हैं, जिनमें 9,500 करोड रुपये से अधिक की राशि शमिल है. 


यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले काफी ज्यादा है, क्योंकि इस दौरान सेबी ने पब्लिक इश्युओं जैसे मामले में पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान करीब 110 जबकि सामूहिक निवेश योजनाओं के मामले में यह आंकडा 55 से अधिक रहा. सेबी द्वारा पारित आदेश के विश्लेषण से स्पष्ट है कि आईपीओ जैसी योजनाओं में ज्यादातर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा से थी जबकि सीआईएस मामले ज्यादातर तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से रहे. 


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की कमी और कानून की खामियों के चलते देश के बडे हिस्से में इस तरह की अवैध धन संग्रह किया जा रहा है. सेबी को सैकडों परेशान निवेशकों से इस तरह की शिकायतें मिलीं हैं और उसके बाद नियामक ने इन मामलों में प्रवर्तन और दंडात्मक कारवाई की है. सेबी को नये अधिकार मिलने के बाद नियामक ने चालू वित्त वर्ष के दौरान इन मामलों में तेजी से कार्रवाई की है.

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions