MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / सेबी की बड़ी कार्रवाई, MPS ग्रीनरी के 50 बैंक अकाउंट सील

सेबी की बड़ी कार्रवाई, MPS ग्रीनरी के 50 बैंक अकाउंट सील

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

मुंबई। पहली बार सेबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी के 50 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। सेबी ने ये कदम निवेशकों को पैसे लौटाने के मकसद से किया है।

दरअसल बाजार नियामक सेबी ने अवैध सामूहिक निवेश योजना (सीआईएस) के जरिये निवेशकों से रकम जुटाने वाली कोलकाता स्थित फर्म के 50 बैंक खाते जब्त कर लिए। एमपीएस ग्रीनरी कंपनी से निवेशकों से जुटाए गए 1,520 करोड़ रुपये पर्याप्त रिटर्न के साथ वसूले जाने हैं।

अवैध सीआइएस स्कीमों के जरिये जुटाई गई रकम वापस दिलाने के लिए सेबी ने पहली बार किसी मामले में खाते जब्त करने की कार्रंवाई की है। कंपनियां आम निवेशकों से अवैध रकम जुटाने के लिए बड़े पैमाने पर यह स्कीमें लांच करती रही हैं। सेबी अब तक अवैध सीआइएस के मामलों में पश्चिम बंगाल में सारधा समूह, रोज वैली और सुमंगल ग्रुप सहित विभिन्न कंपनियों पर कार्रवाई कर चुका है।

सेबी ने पिछले साल दिसंबर में एमपीएस ग्रीनरी को निवेशकों से जुटाए गई 1,520 करोड़ रुपये की रकम लौटाने का आदेश दिया था। मगर कंपनी ने अब तक यह रकम नहीं लौटाई है। इसके चलते नियामक ने इस रकम की वसूली का आदेश जारी किया है। सेबी ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के आठ बैंकों को खाता जब्ती के आदेश की प्रति भेजी है। इन बैंकों में कंपनी के 51 खाते हैं।

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि डिफॉल्टर के खाते जिस नाम से भी हो, चाहे वह एकल खाते हों या किसी अन्य पक्ष के साथ संयुक्त खाते हों, सभी जब्त किए जाएं। सरकार ने हाल ही में सेबी को डिफॉल्टरों से रकम वसूली के लिए खाते और संपत्तियां जब्त करने के अधिकारों से लैस किया है।

 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: Bank Account, Cis, Freeze, Mps greenery Developers, Sebi  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions