5000 करोड़ में बिकेगा सहारा का ग्रासवेनॉर हाउस

संकट में फंसे सहारा समूह के धन जुटाने के प्रयासों में मंगलवार को नया मोड़ आया। कर्जदाताओं ने उसकी होटल संपत्ति ग्रासवेनॉर हाउस को बिक्री के लिए पेश किया। इसके बिकने से 5,000 करोड़ रुपये तक मिल सकते है। यहां पार्क लेन में ग्रासवेनॉर हाउस काफी चर्चित संपत्ति है।
देश के बाहर सहारा के तीन होटल हैं। सहारा की अन्य दो संपत्तियां न्यू यॉर्क में होटल प्लाजा और होटल ड्रीम डाउनटाउन हैं। सहारा समूह महीनों से अपने प्रमुख सुब्रत रॉय और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की रिहाई के लिए धन जुटाने का प्रयास कर रहा है। ये लोग बीते एक साल से तिहाड़ में बंद हैं। समूह की धन जुटाने की योजना के केंद्र में ये तीनों होटल हैं।
ग्रासवेनॉर हाउस से 50 करोड़ पाउंड मिल सकते हैं। सहारा ग्रासवेनॉर हाउस हॉस्पिटैलिटी ने 2010 में इस होटल के लिए 47 करोड़ पाउंड का भुगतान किया था। जेएलएल होटल्स ऐंड हॉस्पिटैलिटी समूह के ग्लोबल सीईओ मार्क वेन स्मिथ ने कहा कि पार्क लेन में आखिरी बार होटल का सौदा 2 साल पहले हुआ था। उसके बाद से बाजार मजबूत हुआ है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply